रसूलाबाद: जोत गांव में हैंडपंप में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आकर अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बुधवार को जोत गांव निवासी रामकुमार हैंडपंप पर पानी भरने गए थे। तभी हेडपंप में लगी समरसेबिल से विद्युत करंट हेडपंप में उतर आया और पानी भर रहे रामकुमार विधुत करंट की चपेट में आ आकर गंभीर रुप से झुलस गया।जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी रसूलाबाद ले गए। जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सादिक अली ने मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।