रसूलाबाद: रसूलाबाद ब्लाक में कृषि सूचना तंत्र के सुंदरीकरण व किसानों की जागरूकता के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम
रसूलाबाद ब्लाक परिसर में गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश चंद्र गुप्ता ने एक कृषक गोष्ठी में किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीक सहित पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी।उन्होंने कृषि के नवीनतम तकनीक में मूंगफली और उड़द व बीज की गुणवत्ता के बारे में बताकर किसानों से नई तकनीक से फसलों में लाभ उठाने का आवाहन किया।