रसूलाबाद: गंभीरा गांव से सिसाही को जाने वाले कच्चे मार्ग का इंटरलॉक निर्माण कार्य हुआ शुरू क्षेत्र में खुशी की लहर
रसूलाबाद क्षेत्र के गंभीरा गांव से जबरिया बाबा मंदिर होते हुए सिसाही को जाने वाले कच्चे मार्ग का आखिरकार इंटरलॉक निर्माण कार्य शुरू हो गया। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सदस्य जिला पंचायत राजू सिंह गौर के अथक प्रयासों के बाद जिला पंचायत निधि से 1 किलोमीटर इंटरलॉक मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को काफी सुविधाएं होंगीं।