रसूलाबाद: बसगढ़ा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के पहले विधायक ने किया भूमि पूजन, क्षेत्र में खुशी की लहर
गुरुवार बसगढ़ा में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के पहले क्षेत्रीय विधायक पूनम शंखवार ने विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।इस मार्ग के बनने से कई गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा रहेगी। भाजपा विधायक पूनम शंखवार ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार गांव गलियों तक सड़कों का जाल बिछाकर जनता को आवागमन में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए प्रयत्नशील है।