रसूलाबाद: आरपीएस इंटर कॉलेज में अचानक गश खाकर गिरी छात्रा,अध्यापकों ने उपचार के लिए सीएचसी कराया भर्ती उपचार शुरू
शास्त्री नगर निवासी कौशलेंद्र की पुत्री खुशी आरपीएस इंटर कॉलेज की कक्षा 7 छात्रा है।वह बुधवार को विद्यालय पढ़ने के लिए गई थी, विद्यालय में पढ़ाई के दौरान अचानक वह गश खाकर गिर पड़ी,और बेहोश हो गई।जानकारी होने पर विद्यालय के अध्यापक उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद ले गए। जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सादिक अली ने उपचार शुरू किया है।