प्रतापगढ़: सैंयाबांध रेलवे लाइन से 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत करीब ₹10 लाख कीमत के 101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर किए गए गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सैंयाबांध रेलवे लाइन के पास से दो तस्करों, रतन केशरवानी और दीपांशु सिंह को 101.39 ग्राम स्मैक के साथ रविवार दोपहर 12.30 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी रतन का लंबा आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने बताया की पकड़े गए स्मैक की कीमत करीब 10 लाख है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।