फुलवरिया: फुलवरिया में श्री राम जानकी मंदिर समिति के खाते से ₹1.70 लाख की फर्जी निकासी, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर समिति के बैंक खाते से साइबर ठगो द्वारा 1.70 लाख 788 रुपए की अवैध निकासी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। दो बार हुई इस निकासी के बाद समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया है। निकासी से संबंधित लेन-देन में साहिल खान और पुरोखित नाम सामने आने की बात कही जा रही है।