Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने आरोपित वैयक्तिक सहायक को किया निलंबित प्रथम दृष्टया अनियमितता की पुष्टि के बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई, ज्योतिर्मठ कार्यालय से किया संबद्ध रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रथम दृष्टया आरोपित पाए गए वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें बीकेटीसी के ज्योतिर्मठ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि समिति श्रद्धालुओं की आस्था तथा भगवान को अर्पित चढ़ावे और दान की पवित्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से संबंधित अनियमितताओं की शिकायत सामने आते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारी से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया तथा निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि जांच समिति की प्रारंभिक आख्या में प्रथम दृष्टया अनियमितता के संकेत मिलने के बाद संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई है ताकि विभागीय जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और किसी भी प्रकार के प्रभाव से मुक्त होकर संपन्न हो सके। बीकेटीसी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मंदिर समिति भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता अथवा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी रहेगी। यदि जांच के दौरान कोई अन्य व्यक्ति भी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मंगलवार देर शाम जांच समिति ने आरोपित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण किया, जिसे प्रथम दृष्टया संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके आधार पर जांच पूरी होने तक उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बीकेटीसी के ज्योतिर्मठ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। समिति पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है तथा भगवान के चढ़ावे की प्रत्येक राशि की सुरक्षा, जवाबदेही और पवित्रता सुनिश्चित करना अपनी सर्वोच्च जिम्मेदारी मानती है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। #viral #uttarakhand #latest #yatra #badrinath #today #facebookviral #views1m #kedarnath #instagram #rudraprayag

MORE NEWS

किमाणा के पास सड़क से नीचे गिरी कार, टला बड़ा हादसा!!

रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिनो बैंड से बसुकेदार की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर किमाणा के समीप सड़क से करीब 4–5 मीटर नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार तीनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सायं लगभग 7:01 बजे डीडीआरएफ टीम, बसुकेदार ने घटना की सूचना दी। बताया गया कि कार संख्या UK 07 TB 7756 किमाणा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान, कूड़ी अदूली ने मौके की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क पर लाने के लिए जेसीबी मशीन बुला ली गई है।

वाहन में सवार युवकों की पहचान सचिन (26 वर्ष) पुत्र नागेंद्र सिंह, रितिक (24 वर्ष) पुत्र बीरबल सिंह तथा नवदीप सिंह (24 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, निवासी ग्राम कूड़ी अदूली, तहसील बसुकेदार के रूप में हुई है।

प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से सभी ने राहत की सांस ली।

किमाणा के पास सड़क से नीचे गिरी कार, टला बड़ा हादसा!! रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिनो बैंड से बसुकेदार की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर किमाणा के समीप सड़क से करीब 4–5 मीटर नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार तीनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सायं लगभग 7:01 बजे डीडीआरएफ टीम, बसुकेदार ने घटना की सूचना दी। बताया गया कि कार संख्या UK 07 TB 7756 किमाणा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान, कूड़ी अदूली ने मौके की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क पर लाने के लिए जेसीबी मशीन बुला ली गई है। वाहन में सवार युवकों की पहचान सचिन (26 वर्ष) पुत्र नागेंद्र सिंह, रितिक (24 वर्ष) पुत्र बीरबल सिंह तथा नवदीप सिंह (24 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, निवासी ग्राम कूड़ी अदूली, तहसील बसुकेदार के रूप में हुई है। प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से सभी ने राहत की सांस ली।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 14, 2026

रूद्रप्रयाग के बन्दतौली संगम में नदी में बहा अज्ञात व्यक्ति, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, सर्च अभियान जारी!!

जनपद रुद्रप्रयाग के गौण्डार–बन्दतौली संगम क्षेत्र में नदी में बह गए एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने दूसरे दिन भी व्यापक सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान गौण्डार ने जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि बन्दतौली संगम के समीप एक अज्ञात व्यक्ति नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं खोज-बचाव अभियान शुरू करते हुए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, राजस्व उपनिरीक्षक रांसी तथा स्थानीय पुलिस की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

घटना वाले दिन स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दलों ने मौके पर खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने और प्रतिकूल मौसम के कारण अभियान प्रभावित रहा तथा व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद 14 जुलाई 2026 को मौसम अनुकूल होने पर विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने घटनास्थल और आसपास के नदी क्षेत्र में पूरे दिन सघन सर्च अभियान चलाया। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

जिला प्रशासन ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ खोज अभियान में जुटी हुई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रूद्रप्रयाग के बन्दतौली संगम में नदी में बहा अज्ञात व्यक्ति, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, सर्च अभियान जारी!! जनपद रुद्रप्रयाग के गौण्डार–बन्दतौली संगम क्षेत्र में नदी में बह गए एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने दूसरे दिन भी व्यापक सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान गौण्डार ने जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि बन्दतौली संगम के समीप एक अज्ञात व्यक्ति नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं खोज-बचाव अभियान शुरू करते हुए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, राजस्व उपनिरीक्षक रांसी तथा स्थानीय पुलिस की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। घटना वाले दिन स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दलों ने मौके पर खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने और प्रतिकूल मौसम के कारण अभियान प्रभावित रहा तथा व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को मौसम अनुकूल होने पर विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने घटनास्थल और आसपास के नदी क्षेत्र में पूरे दिन सघन सर्च अभियान चलाया। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिला प्रशासन ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ खोज अभियान में जुटी हुई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 14, 2026

ऋषिकेश में नशे की हालत में युवक ने कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार चालक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मंगलवार दोपहर के समय ऋषिकेश के हरिद्वार रोड पर स्थित पुरानी चुंगी के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक परशुराम चौक की ओर मुड़ गई। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद कार चालक ने कार को तेजी से आगे बढ़ा दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार को कुछ ही दूरी पर घेर कर पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया।

ऋषिकेश में नशे की हालत में युवक ने कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार चालक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार दोपहर के समय ऋषिकेश के हरिद्वार रोड पर स्थित पुरानी चुंगी के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक परशुराम चौक की ओर मुड़ गई। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद कार चालक ने कार को तेजी से आगे बढ़ा दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार को कुछ ही दूरी पर घेर कर पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 14, 2026

देवप्रयाग के पास दो गाड़ियों (किआ सेल्टोज और रोडवेज बस) में हुई टक्कर!!

देवप्रयाग के पास दो गाड़ियों (किआ सेल्टोज और रोडवेज बस) में हुई टक्कर!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 14, 2026

सुप्रीम कोर्ट के वकील फिर पहुंचे नियमों का पुलिंदा लेकर, सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई पर उठाए सवाल!!

ऋषिकेश के सात मोड़ क्षेत्र में पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता फिर मौके पर पहुंचे और अपने साथ वन संरक्षण, पर्यावरणीय स्वीकृतियों तथा न्यायालय के विभिन्न आदेशों से संबंधित दस्तावेजों का पुलिंदा लेकर अधिकारियों के समक्ष कई कानूनी सवाल उठाए।

अधिवक्ता ने दावा किया कि यदि पेड़ों की कटाई निर्धारित नियमों और आवश्यक अनुमतियों के अनुरूप नहीं की जा रही है तो यह मामला न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ सकता है। उन्होंने संबंधित विभागों से कटाई की अनुमति, पर्यावरणीय मंजूरी और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की।
इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विकास परियोजनाओं के नाम पर पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी की जा रही है, जबकि प्रशासन का कहना है कि सभी कार्य निर्धारित स्वीकृतियों और नियमों के तहत किए जा रहे हैं।

सात मोड़ पर जारी पेड़ों की कटाई को लेकर अब यह मामला पर्यावरण संरक्षण बनाम विकास की बहस का केंद्र बनता जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के वकील फिर पहुंचे नियमों का पुलिंदा लेकर, सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई पर उठाए सवाल!! ऋषिकेश के सात मोड़ क्षेत्र में पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता फिर मौके पर पहुंचे और अपने साथ वन संरक्षण, पर्यावरणीय स्वीकृतियों तथा न्यायालय के विभिन्न आदेशों से संबंधित दस्तावेजों का पुलिंदा लेकर अधिकारियों के समक्ष कई कानूनी सवाल उठाए। अधिवक्ता ने दावा किया कि यदि पेड़ों की कटाई निर्धारित नियमों और आवश्यक अनुमतियों के अनुरूप नहीं की जा रही है तो यह मामला न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ सकता है। उन्होंने संबंधित विभागों से कटाई की अनुमति, पर्यावरणीय मंजूरी और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विकास परियोजनाओं के नाम पर पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी की जा रही है, जबकि प्रशासन का कहना है कि सभी कार्य निर्धारित स्वीकृतियों और नियमों के तहत किए जा रहे हैं। सात मोड़ पर जारी पेड़ों की कटाई को लेकर अब यह मामला पर्यावरण संरक्षण बनाम विकास की बहस का केंद्र बनता जा रहा है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 14, 2026