बालोद: तांदुला नदी पर रेत माफियाओं का शिकंजा, ढाई साल में अवैध खनन-परिवहन के 168 में से 124 मामले इसी नदी से जुड़े
Balod, Balod | Jul 15, 2026 बालोद जिले में रेत के वैध खनन पर रोक होने के बावजूद तांदुला नदी अवैध खनन का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है। खनिज और राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले ढाई साल में अवैध रेत खनन और परिवहन के 168 मामलों में से 124 मामले सीधे तांदुला नदी से जुड़े हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने पांच रेत खदानों को खनन के लिए चिह्नित कर अनुमोदन तो दे दिया है, लेकिन अब तक पर्यावरणी