हैदरनगर: एसडीओ ने सामुडीह गांव के समीप मिट्टीयुक्त मोरम लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी डा केके कांवाड़िया ने बुधवार को मिट्टी मिक्स मोरम लदे टैक्टर को जब्त किया है। इस संबंध में हुसैनाबाद अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने हुसैनाबाद प्रखंड के सामुडीह गांव के समीप से मिट्टी युक्त मोरम लदे ट्रैक्टर को पकड़ा है। जिसे हुसैनाबाद थाना को सौप दिया गया है।