मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के नूरचक चौक स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। बीते मंगलवार की रात दो नकाबपोश अपराधियों ने बैंक के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन चोरी करने में नाकाम रहे। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बैंक शाखा का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने बैंक की सुरक्षा मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है।
देखिए मधुबनी जिले की ताजा खबरें सिर्फ DEN News Madhubani पर।
#DENNewsMadhubani #BisfiNews #Noorchak #MadhubaniNews #BiharNews #BankSecurity #CrimeNews #BiharPolice
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Bisfi News ] [ Noorchak Bihar Gramin Bank ] [ Amit Kumar DSP ] [ Benipatti Police ] [ Bank Theft Attempt ] [ Madhubani Crime News ] [ Bihar Police News ] [ Latest Madhubani News ]