कोरांव विकासखंड के गांवों में 9 फरवरी से पशुओं के टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, पशुपालकों के असहयोग के कारण यह अभियान पिछड़ रहा है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरी नारायण यादव ने पशुओं को टैग लगवाने और ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है। डॉ. यादव ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि 'टैग नहीं तो टीका नहीं'।