पोड़ैयाहाट: तेज आंधी-पानी से पोड़ैयाहाट के तापमान में गिरावट, जनजीवन प्रभावित
बुधवार की शाम छह बजे आई तेज आंधी पानी से पोड़ैयाहाट में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जनजीवन इससे बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज हवा, चमकती बिजली और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने इस लगनी मौसम में शादियों में भी खलल डाल दिया है ।मौसम विभाग ने हालांकि इस बारिश को फ्री मानसून रेनिंग बताने से इनकार कर दिया है।