हुसैनाबाद: बिजली के खंभे बने नाली निर्माण में बाधा, स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से की हटाने की मांग।
हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित कुम्हार टोली से इस्लामगंज तक कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में बिजली के दो खंभे बाधा बने हुए हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती से शिकायत कर खंभों को हटवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि खंभों के कारण नाली निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। यदि इन्हें हटाए बिना निर्माण कराया गया