बिजावर: जटाशंकर धाम पहुंचे विधायक राजेश बब्लू शुक्ला ने परिवार सहित पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
बिजावर विधायक राजेश बब्लू शुक्ला शनिवार सुबह 10 बजे सह परिवार श्री जटाशंकर धाम पहुंचे। यहां आयोजित शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान विधायक ने बिजावर विधानसभा क्षेत्र के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।