हरसूद: हरसूद अधिवक्ता संघ ने एल्डरमैन मनोनीत अधिवक्ता निलेश कौशल का किया स्वागत
Harsud, Khandwa | Jul 21, 2026 नगरीय विकास एवं आवास विकास मंत्रालय मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा जारी सूची में नगर परिषद छनेरा नया हरसूद में अधिवक्ता निलेश कौशल को एल्डरमैन मनोनीत किया गया है। अधिवक्ता निलेश कौशल संघ विचारधारा से प्रेरित संगठनों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। पार्टी संगठन ने निलेश कौशल के संगठन में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।