विदिशा नगर: सोराई में खेत विवाद के चलते किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी
विदिशा जिले के सोराई गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत की मेड़ पर पाइप डालने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय किसान मालम सिंह राजपूत की कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पहले उनके साथ मारपीट की गई, फिर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।