पटियाली: दीवान नगर गांव में घर में काम कर रही महिला को सांप ने काटा, हालत बिगड़ी; उपचार के बाद खतरे से बाहर
कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम दीवान नगर में शनिवार दोपहर घर का काम कर रही 25 वर्षीय मीना पत्नी ललित को सांप ने काट लिया। दाएं पैर में दंश लगते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे पटियाली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर आकाश पुंडीर के उपचार से उसकी हालत में सुधार हुआ और अब वह खतरे से बाहर है। फिलहाल सीएचसी पर ही उपचार जारी है।