तारानगर: तारानगर क्षेत्र में सूखे से बाजरे की फसल सूखी, किसानों के सामने बीमा क्लेम का संकट, क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी की आशंका
तारानगर क्षेत्र में इस बार बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी बाजरे की फसल पूरी तरह सूख कर नष्ट हो गई है। खेतों में बाजरा जमीन पर बिछा पड़ा है। किसान की मेहनत पर पानी फिर गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है खेतों में बाजरे के पौधे पीले पड़कर सूख चुके हैं, बीच में मतीरा की बेलें भी सूखने की कगार पर हैं।इसलिए क्रॉप कटींग करने आए तो किसान नेताओ को तुरंत अवगत कराए।