गोरखपुर: आठवीं मंजिल से कूदे पशु चिकित्सक की मौत, 1.40 करोड़ की ठगी के मुकदमे के बाद थे सदमे में
गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में एक पशु चिकित्सक ने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र की राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित बसंत इंक्लेव की है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह के रूप में हुई है। परिजन खून से लथपथ हालत में उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।