बुधवार को शाम 5 बजे सीएम हेल्पलाईन पोर्टल एवं कार्यालयीन ईमेल पर प्राप्त अवैध आधार पंजीयन संबंधी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तत्काल जांच के निर्देश जारी किए। कलेक्टर के आदेशानुसार तथा एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम के निर्देशन में नगर के पड़ाव स्थित नेहा कम्प्यूटर केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।