श्री गंगानगर: नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए मतदाता जागरूकता रैली से दिया गया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 27, 2026
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों की कडी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरूवार को दोपहर 12:00 बजे बाल निकेतन सैकेंडरी स्कूल द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित कतारों में चलते हुए आसपास के वार्ड एवं मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।