अशोक नगर: अशोकनगर जेल कॉलोनी में छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडों से पीटा, घायल अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर स्थानीय जेल कॉलोनी में बड़े भाई के साथ छोटे भाई ने डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार जेल कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश पुत्र जनक सिंह चंदेल उम्र 35 वर्ष के साथ उसके छोटे भाई लखन चंदेल ने मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल के परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया था।