Public App Logo
जिले में कुल 07 विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार शासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील निराकरण तथा प्रशासन एवं नागरिकों के मध्य सीधे संवाद के उद्देश्य से आज मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जिले में कुल 07 विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। नगर पालिक निगम रतलाम क्षेत्र कार्यालय में आयुक्त नगर पालिक निगम रतलाम, रतलाम अनुविभाग कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रतलाम, सैलाना अनुविभाग कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना, बाजना विकासखंड कार्यालय में जनपद पंचायत बाजना, जावरा अनुविभाग कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा, पिपलौदा विकासखंड कार्यालय में जनपद पंचायत पिपलौदा तथा आलोट अनुविभाग कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आलोट द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में विकासखंड एवं तहसील के संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, विद्युत एवं अन्य आवश्यक विभागों के सक्षम अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का पंजीयन कर आवेदक को पावती दी गई। जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर संभव था, उनका तत्काल निराकरण किया गया। जिन प्रकरणों में जांच अथवा अभिलेख परीक्षण आवश्यक है, उनमें स्पष्ट समय-सीमा एवं उत्तरदायी अधिकारी निर्धारित किया गया। केवल जिला स्तर पर निर्णय, अंतरविभागीय समन्वय अथवा अन्य विशेष हस्तक्षेप अपेक्षित होने वाले मामलों की सुनवाई की गई। #JanSampark #Ratlam - Ratlam News