बांका: बांका प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित, प्रमुख की अध्यक्षता में
Banka, Banka | Dec 28, 2024 बांका प्रखंड सभागार में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख हेमा देवी ने किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष पूजा रंजन सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। सर्वप्रथम पूर्व की बैठक की संपूष्टि की गई। जिसके बाद पंचायत में चल रहे योजनाओं पर चर्चा की गई।