सांगानेर: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 11 सितंबर को 2,256 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, मतदान कर्मी रवाना
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में 11 सितम्बर 2026 को होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भवानी निकेतन कॉलेज सीकर रोड,जयपुर से संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।