मुलताई: मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को बनाया गया रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति मध्य रेलवे का सदस्य
Multai, Betul | Oct 15, 2024 मप्र विधानसभा द्वारा मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति मध्य रेलवे का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबध में मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेस नोट और नियुक्ति पत्र साझा करते हुए जानकारी दी कि मप्र विधानसभा द्वारा मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति सदस्य बनाया गया है।