बाह: कैंजरा घाट चंबल नदी पर पांटून पुल का निर्माण पूरा, 100 गांवों को मिली राहत
बाह में चंबल नदी के कैंजरा घाट पर पांटून पुल का निर्माण पूरा होने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लगभग 100 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें नदी पार करने के लिए 100 से 120 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय नहीं करना पड़ेगा। भिंड-मुरैना से जुड़े सहस का पुरा, नगरा, भदावली, धौरा, बाघराजपुरा, भगवानपुरा, मुकुंदीपुरा जैसे गांवों के लोग पुल न होने के कारण