कुनकुरी: पांच साल की गारंटी के बावजूद बदहाल सड़क! बनकोम्बो-कुनकुरी मार्ग हादसों को दे रहा न्योता
बनकोम्बो से सलियाटोली होते हुए कुनकुरी तक जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढों के कारण कई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल भी हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि सड़क निर्माण के बाद