पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में आयोजित सत्संग में गुरु श्री श्री रविशंकर 1000 साल पुराने पवित्र शिवलिंग के साथ पहुंचे
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आध्यात्मिक गुरु और द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरु श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति में महासत्संग का आयोजन किया गया। जहां शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।बता दें कि गुरु रवीशंकर सत्संग में 1000 साल पुराने पवित्र शिवलिंग लेकर आए हैं।