पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन, सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
जदयू कार्यालय में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सीएम नीतीश कुमार को महिलाओं ने फूलों का गुलदस्ता और सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनका अभिनंदन भी किया।