सहावर: लखमीपुर गांव के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवक घायल, मची चीख-पुकार, एक युवक को अलीगढ़ रेफर किया गया
अमांपुर-कासगंज रोड पर लखमीपुर गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कमालपुर निवासी मुहम्मद निक्दाद (20) और सगीर आलम (23) बाइक से अमांपुर जा रहे थे, जबकि रजपुरा निवासी ताराचंद (30) शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे।