तिरोड़ी: महकेपार चौकी क्षेत्र में टोलबारा तालाब में 55 वर्षीय वृद्ध का शव तैरता मिला, पुलिस जांच में जुटी
तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महकेपार पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के ही टोलबारा तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीण जब तालाब की ओर गए तो उन्होंने एक शव को पानी की सतह पर तैरते हुए देखा।