डुमरांव: बंटी यादव हत्याकांड पर डुमरांव के पूर्व विधायक ने बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए
Dumraon, Buxar | Jul 13, 2026 डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने बंटी यादव हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि बंटी यादव पटना में संचालित कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।