बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव सिंगथरा में जल निकासी न होने से मुख्य सीसी सड़क तालाब का पानी भर जाने के कारण जलमग्न हो गई है। इससे ग्रामीणों के साथ साथ स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, कई बार वे फिसलकर गिर भी जाते हैं, जिससे उनकी यूनिफॉर्म और किताबें भीग जाती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल जल निकासी कराकर सड़क को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है
💬 क्या प्रशासन को अब इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में दें।
#बिसौली #सिंगथरा #बदायूं #जलभराव #ग्रामीण_समस्या #स्कूली_बच्चे #सीसी_सड़क #जनमहिमा_न्यूज़ #उत्तरप्रदेश #जनहित #विकास #GroundReport #Budaun #Bisauli #NewsUpdate