कांके: बीआईटी मेसरा कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लेड से हमले के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Aug 21, 2025 बीआईटी मेसरा कैंपस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उस पर ब्लेड से हमला को लेकर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्रों घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। बता दें कि छात्रों ने आज कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है।