नगर के व्यस्ततम जय स्तंभ चौराहे पर सोमवार की शाम 7 बजे उस समय यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई, जब एक केप्सूल वाहन की कमानी का पत्ता अचानक टूट गया। खराबी आने के कारण वाहन मुख्य सड़क मार्ग पर ही खड़ा रह गया, जिससे चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन बीच मार्ग में फंस जाने से दोनों