मंझनपुर: मंझनपुर मे महिला पुलिस के द्वारा भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को दी गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी।
जनपद कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के सकुशल निर्देशों का पालन करते हुए महिला थाना पुलिस टीम द्वारा कस्बा मंझनपुर में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी गई एवं उनकी समस्याओं को सुना गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों। 1090,1076,112,108,102,181,1930 की जानकारी दी गई। इस दौरान महीला पुलिस फोर्स मौजूद रही।