बीना: देहरी ग्राम पंचायत कार्यालय के प्रांगण में मौत बनकर खड़ा बिजली का ट्रांसफार्मर,सता रहा दुर्घटना का डर
#jansamasya
Bina, Sagar | Nov 18, 2025 ये है देहरी ग्राम पंचायत के प्रांगण की तस्वीरें… जहाँ सालों से अस्थाई तौर पर लगा यह ट्रांसफार्मर अब ग्रामीणों के लिए काल बन चुका है। ट्रांसफार्मर से लगातार तेल टपक रहा है… और सबसे खतरनाक बात, पूरी तार फेंसिंग और मुख्य गेट पर करंट दौड़ने की भी शिकायत की जा चुकी है। उसके बावजूद भी जिम्मेदारों के द्वारा ट्रांसफार्मर हटाने की कार्रवाई नहीं की गई।