बीना: अंबेडकर तिराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम, सांसद ने यूनिटी मार्च में भाग लिया
Bina, Sagar | Nov 17, 2025 देश में लोह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जन्म जयंती के उपलक्ष में अंबेडकर तिराहे पर यूनिटी मार्च कार्यक्रम का आयोजन सोमवार करीब 1:30 बजे किया गया। जिसमें सागर सांसद लता वानखेड़े भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही यूनिटी मार्च निकाला गया। जिसमें सभी हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे।