बीना: अंबेडकर तिराहे पर सांसद ने किया भूमि पूजन, ₹150 लाख से होगा चौराहों का सौंदर्यीकरण
Bina, Sagar | Nov 17, 2025 नगरीय क्षेत्र में चौराहों का सौंदर्य करण किया जाना है। जिसके चलते अंबेडकर तिराहे पर नगर पालिका के द्वारा सोमवार करीब 1:00 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सागर सांसद लता वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष तथा सकवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।