बालाघाट: नवेगांव-गोंगलई रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से टकराकर बुजुर्ग के दोनों पैर कटे, नागपुर रेफर
नवेगांव–गोंगलई रेलवे ट्रैक पर बुधवार रात एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। घायल की पहचान गायखुरी निवासी 65 वर्षीय बिसनलाल केकटे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बिसनलाल शादी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात करीब 9:30 से 10 बजे ट्रैक पार करते समय वह बालाघाट से गोंदिया जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची नवे