भैंसदेही में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज!
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
📍 मुख्य समारोह: गांधी धाम
🕘 समय: सुबह 9 बजे
🇮🇳 ध्वजारोहण: नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी
इस दौरान प्रभात फेरी, राष्ट्रगान, देशभक्ति कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा।
📅 13 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन सांदीपनि विद्यालय में दोपहर 2 बजे होगा।
#Bhainsdehi #Betul #15August #IndependenceDay #GandhiDham MadhyaPradesh ApnaEpaper BetulNews BhainsdehiNews स्वतंत्रतादिवस भैंसदेही बैतूल
Betul, Betul | Aug 13, 2026