मां नैना देवी के दरबार में पहुंचीं सुरभी ठाकुर, हवन कुंड में डाली आहुति
नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुरभी ठाकुर ने मां नैना देवी के दरबार में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत माहौल में उन्होंने हवन कुंड में आहुतियां डालकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं सुरभी ठाकुर ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मां नैना देवी से उन्होंने अपने क्षेत्र की उन्नति, विकास और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। इस दौरान उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सांसद से युवाओं के लिए आधुनिक जिम और खेल मैदानों के निर्माण की मांग रखी, ताकि युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकें और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
स्वारघाट से सूरज चंदेल की रिपोर्ट
#SurbhiThakur #NainaDevi #Bilaspur #AnuragThakur #HimachalNews #BJP #HimachalPradesh #RozanaHimachal #LatestNews #NewsUpdate #Temple #Devotional #Politics #Development #BilaspurNews