मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल में युवक के द्वारा नौकरी के रुपए मांगने पर संचालक में की मारपीट, एसपी से की शिकायत
सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे इटावा जनपद के नगला असरोही निवासी रिषभ कुमार पुत्र हृदेश कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि वह बेवर के श्यामलता हॉस्पिटल में रहकर अल्ट्रासाउंड का काम करते थे। जब रिषभ कुमार ने अस्पताल संचालक से अपने महीने के रुपए मांगे तो अस्पताल संचालक ने ऋषभ कुमार के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने SP से कार्रवाई को लेकर मदद मांगी है।