मैनपुरी: किशनी के फरेजी में मुकदमे के बाद आरोपियों पर गिरफ्तारी और कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
सोमवार को किशनी के फरेजी निवासी अतुल कुमार पुत्र संतोष कुमार ने SP को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके साथ गांव के लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसको लेकर पीड़ित ने आज SP को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर मदद की गुहार लगाई है।