मैनपुरी: कुरावली के सुजानपुर में गांव के ही लोगों द्वारा पीड़िता की जमीन पर किया जा रहा कब्जा, एसपी से की शिकायत
सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची कुरावली के ग्राम सुजानपुर निवासी वरमादेवी पत्नी कुमरसहाय ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। उनकी जमीन पर गांव के ही जगरानी पत्नी शेषपाल व फूलश्री पत्नी सवंतलाल के द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। पीड़िता ने थाना कुरावली में भी शिकायत की। पीड़िता ने SP से शिकायत कर कब्जा रोके जाने को लेकर मदद की गुहार लगाई है।