मैनपुरी: किशनी के फरेजी में पीड़ित के साथ दबंगो के द्वारा की गई मारपीट में पुलिस ने 307 व 308 की धारा हटाने पर, एसपी से की शिकायत
सोमवार को किशनी के फरेजी निवासी सुभाष चंद्र जाटव और उनके परिवार को गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन मुकदमे से धारा 307 और 308 हटा दी गई है। जिसको लेकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचे धारा 307 और 308 लिखाए जाने को लेकर शिकायत की।