80वीं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद गाजीपुर में ' *तिरंगा कॉन्सर्ट एवं 'तिरंगा महोत्सव'* का भव्य आयोजन किया गया। यह संपूर्ण आयोजन राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की अमर भावना और देशप्रेम को समर्पित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर* एवं राज्य सभा सांसद श्रीमती संगीता बलवंत बिंद, जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, माननीय विधायक श्री बेदी राम की उपस्थिति में *ऑडिटोरियम हॉल* गाजीपुर में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई और देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया गया