#गाजीपुर में स्कूली छात्रों पर फायरिंग, एक घायलः बाइक सवार युवकों ने पीछा कर चलाई गोली; छात्र को बगीचे में ले जाकर पीटा
#गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे 15 अगस्त के स्कूल कार्यक्रम के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर गए स्कूली छात्रों पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी।
गोलीबारी में रोहित सिंह घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर उसे करीब सात किलोमीटर दूर
पिहुली ले गए और एक बगीचे में मारपीट की। पुलिस ने एक राउंड फायरिंग की पुष्टि की है, लेकिन शुरुआती जांच में इसे छात्रों के बीच पुराने विवाद से जुड़ा मामला बताया है।
परिजनों के अनुसार, 15 अगस्त के स्कूल कार्यक्रम के बाद रोहित और उसका साथी आदित्य उर्फ झब्बर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर तस्वीरें लेने गए थे। इसी दौरान ताजपुर की तरफ से बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने दोनों छात्रों का पीछा किया और उन पर फायरिंग कर दी Ghazipur News #ghazipurcity #Gazipur public News18 India #Gazipur #PublicNews #BreakingNews news